कुठौंद -उरई ।ब्लॉक क्षेत्र के सबसे बड़े गाँवों में से एक वावली में दीपावली के उपलक्ष्य में देश की सीमाओं की हिफाजत के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने वाले शहीदों की याद में विशाल आयोजन किया गया ।

इसमें पूर्व फ़ौजियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इस अवसर पर मौजूद रहे ।फौज का मनोबल देश की उनके प्रति कृतज्ञता और एकजुटता दिखाकर बढ़ाने के मकसद से किया गया यह आयोजन यहाँ पूरी तरह सार्थक नजर आया ।घरों में दीप प्रज्ज्वलन करने के पहले आयोजन में सारे प्रतिभागियों ने शहीदों के नाम पर एक -एक दीया जलाया ।भ्राट माता की जिंदाबाद के नारे लगा कर लोगों ने आयोजन में भारी जोश दिखाया ।translator






Leave a comment