kaviउरई -दीपावली के उपलक्ष्य में कवि जुड़े और हो गया बुद्धिमान सम्मेलन । माहिल तालाब परिसर स्थित महिला अखंड आश्रम में हुए इस कवि सम्मेलन की अध्यक्षता यज्ञ दत्त त्रिपाठी ने की और विनोद गौतम ने संचालन किया ।

आयोजन में जिले के महारथी कवियों ने रस धार बहायी तो लोग सुध बुध खो बैठे । इसमें भावों का हर रंग और शब्दों का जादू देखने को मिला ।कवियों ने प्रेम से लेकर मौजूदा राजनीतिक हालातों तक पर कवितायें पढ़ीं । सुधी श्रोताओं की भीड़ उन्हें सुनने के लिए उमड़ी ।

कवियों की सूची में दर्ज हुए आर पी श्रीवास्तव दुरमुट, शफ़ीकुर्राहमान कश्फ़ी,नासिर अली नदीम,पूरन चंद्र मिश्र ,राधेश्याम योगी। इनके अलावा सत्यपाल शर्मा,राम प्रकाश द्विवेदी ,कुलदीप चतुर्वेदी ,बाबूराम कौशल,अवनीश चंद्र द्विवेदी , रघुराज प्रसाद पत्रकार प्रदीप दीक्षित ने भी शिरकत की ।

Leave a comment