उरई -लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 141वीं जयंती पर पीली कोठी के पास सुबह जलसा हुआ ।इस दौरान हुई सभा की अध्यक्षता जनता दल यू के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश निरंजन भइयाजी ने की ।जिला प्रशासन की ओर से एडीएम आर के सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा उपस्थित हुए। सभा का संचालन पत्रकार नीरज पटेल ने किया ।

अन्य विशिष्ट वक्ताओं में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार ,पेंशनर्स वेलफ़ेयर एशोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर त्रिपाठी और पटेल समाज के जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह निरंजन उल्लेखनीय रहे ।
सबसे पहले सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । सभा में वक्ताओं ने देश की आजादी के बाद देशी रियासतों के विलय में सरदार पटेल के योगदान को सराहा । उन्हें राष्ट्रीय अखंडता का शिल्पी करा दिया । आभार प्रदर्शन काव्या ने किया ।
मकिशोर पनियारा ,जितेंद्र कुमार ,लक्ष्मी प्रसाद ,अजय निरंजन पवन सिंह , रवीन्द्र ,जितेंद्र कुमार पटेल, उर्मिला, प्रिया, गुड्डी ,सीखा आदि की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।






Leave a comment