उरई। शहीद भवन स्थित कांग्रेस दफ्तर में इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और सरदार पटेल की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ इरादों से भारत को जिस तरह विश्व मंच पर एक ताकतवर देश के रूप में स्थापित किया उसका कोई सानी नही हो सकता। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ कार्यक्रम चलाये व बैंकों के राष्ट्रीयकरण और रियासतों के प्रिवीपर्स समाप्त करने जैसे क्रंातिकारी कदम उठाये। उनके नेतृत्व की मिसाल देकर ही देश वर्तमान चुनौतियों से पार पा सकता है।
सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम सुंदर चैधरी ने की। प्रमोद रिछारिया ने संचालन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. रेहान सिददीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप गुर्जर, आशीष चतुर्वेदी, राजेंद्र तिवारी इकहरा, रामेश्वर दयाल दीक्षित, राजनारायण पाठक, बब्लू ऐर, अशोक त्रिपाठी, दीपेंद्र राठौर, सुरेंद्र यादव, रामजी द्विवेदी, लालजी दुहौलिया, विवेक ओमरे, विपिन द्विवेदी, भुवन त्रिपाठी आदि भी कांगे्रस के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।






Leave a comment