उरई। जालौन कोतवाली के छिरिया सलेमपुर गांव से आज अज्ञात लोग अपने को पुलिस बताकर एक युवक वकील खां पुत्र आगा खां को अगवा करके ले गए। बाद में परिजन जानकारी करने जालौन कोतवाली पहुंचे लेकिन उनका समाधान नहीं हो सका।

चर्चाओं में उनको बताया गया कि जालौन के सीओ अरुण कुमार सिंह ने वकील खां को उठवाया है जो कह रहे हैं कि सुबह तक उसका अंजाम पता चल जाएगा। इस चर्चा से वकील खां के परिजन और ज्यादा व्याकुल हो गए हैं। उनके मुताबिक वकील के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है। फिर भी उनके अगवा करने के पीछे पुलिस का नाम लिया जा रहा है जिससे वे तमाम शुबहों से अपने को घिरा पा रहे हैं। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से बेगुनाह की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Leave a comment

Recent posts