cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngमाधौगढ़-उरई। कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर में युवक का पीछा कर रहे लुटेरे वरिष्ठ पत्रकार प्रिंस द्विवेदी के घर में घुस आये। प्रिंस के परिजनों ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने तमंचा निकाल लिया जिससे दहशत छा गई। इस बीच शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोगों ने दो कथित लुटेरों में से एक को दबोच लिया जबकि दूसरा भाग निकला।
कस्बे में हुई दुस्साहसिक घटना के तहत शिवम तरसौलिया के गले से दो लुटेरों ने करीब आकर जंजीर छीनने की कोशिश की जिस पर शिवम भाग निकला। लुटेरे उसके पीछे दौड़ पड़े। इसी दौरान शिवम प्रिंस द्विवेदी के घर में बचने के लिए घुसा तो लुटेरे भी उनके घर में घुस आये। प्रिंस द्विवेदी के घरवालों ने जब उन्हंे ललकारा तो उन लोगों ने तमंचा निकाल लिया। इसी बीच मोहल्ले के तमाम लोग आ गये और उन्होंने एक लुटेरे को पकड़ लिया जिसकी पहचान पुते महाराज के रूप में हुई है। उसके दूसरे भागे साथी का नाम पकंज पुत्र शिववीर सिंह बताया गया है।
बाद में घटना की जानकारी होने पर सीओ नवीन नायक भी थाने पहुंच गये। उन्होंने थानाध्यक्ष मनोज यादव को पंकज को भी जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। उधर इस खबर की कवरेज करने गये पत्रकार सुरेंद्र श्रीवास्तव को आरोपी पंकज के चाचा टिल्लू और भाई पवन ने गालियां देते हुए धमकाना शुरू कर दिया। सीओ ने उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिये हैं।

Leave a comment