उरई। जोल्हूपुर-हमीरपुर हाइवे पर कार पानी भरे खंदक में गिरने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह घटना खुटमिली गांव के पास सुबह 8 बजे हुई। कार यूपी 91 ई. 8738 बैगनआर में कुरारा के एक ही परिवार केे चार लोंग बैठे थे जिनमें महिला और एक बच्ची भी थी। बताया गया है कि हादसे में चारों सवारियां सुरक्षित बच गईं हैं। दुर्घटना की वजह कार की स्टेयरिंग फेल होना बताया गया है। दुर्घटना में महिला को बहुत मामूली चोटें आईं हैं लेकिन पानी में गिर जाने से चारों सवार घायल हो गये हैं।







Leave a comment