उरई ।कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरई में मामूली विवाद को लेकर उत्पन्न झगड़े में एक युवक को चाकू घोंप दिया गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से बाद में उसे कानपुर के लिये रेफर कर दिया गया है।
ग्राम बैरई निवासी वासुदेव ¨सह के 35 वर्षीय पुत्र चंद्रपाल ¨सह को गांव के ही एक व्यक्ति ने चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। युवक पर प्राणघातक हमले की स्पष्ट वजह पता नहीं चली है। गांव के लोगों का कहना है कि विवाद जुए को लेकर हुआ था। जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने युवक को चाकू मार दिया।हमलावरों के विरुद्ध हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उनके ठिकानों पर दबिश दी। परंतु किसी को अभी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका। अधर घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का चलते गांव में तनाव के हालात हैं। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राठौर का कहना है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाए। पता लगाया जा रहा है कि विवाद की शुरूआत कहां से हुई।







Leave a comment