उरई :जालौन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 76 शिकायतें दर्ज करायी गयीं जिसमें मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी उपस्थित मातहतों को अन्य शिकायतों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये।

जालौन के तहसील परिसर में जिलाधिकारी संदीप कौर की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने उज्जवल योजना के अंतर्गत गैस वितरण में धांधली की शिकायत दर्ज करायी। इसी क्रम में राजस्व विभाग की 15, नलकूप की 4, नगर पालिका की 6, पुलिस विभाग की 14, विद्युत विभाग की 5, समाज कल्याण की 5 सहित कुल 76 शिकायतें दर्ज की गयीं। जिसमें लोक निर्माण विभाग, जल निगम व पुलिस विभाग की 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि जो भी अन्य शिकायतें निस्तारण के लिए रह गयीं हैं उनका एक सप्ताह में निस्तारण करें। तहसील दिवस में मौजूद पुलिस अधीक्षक डा. राकेश ¨सह ने कहा कि जो भी पुलिस से संबंधित शिकायतें दर्ज करायी जाती हैं उनके थानाध्यक्ष व कोतवाली प्रभारी गहनता से जांच कर कार्यवाही करें। किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही न की जाये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ¨सह, तहसीलदार सतीश चंद्र वर्मा, बीडीओ प्रीती भसीन, मनोज कुमार, सीएमओ आशाराम गौतम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसके शाक्य, विद्युत उप खंड अधिकारी विकास सोनी सहित कई लोग मौजूद रहे।







Leave a comment