cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। खबर से नाराज लोग पत्रकार के खिलाफ अनुसूचित जाति उत्पीड़न का फर्जी मुकदमा लिखाने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
ऊमरी निवासी ओविंद सिंह उर्फ बउवा राठौर कानपुर से प्रकाशित एक दैनिक के संवाददाता हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले खुले शौंच की समस्या पर समाचार लिखा था। जिससे नाराज होकर उनके पड़ोसी ने उनके खिलाफ अनुसूचित जाति उत्पीड़न की तहरीर दे दी। पुलिस ने मामला झूठा होने की वजह से दर्ज नही किया। अब वे लोग सीओ कार्यालय में दबाव बना रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच कराकर मामले में सही कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a comment