03orai01 03orai02उरई। कांग्रेसियों ने घंटाघर चैराहे पर प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में जोरदार नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंक डाला। कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान कुछ भाजपाई भी दूर खड़े होकर तमाशा देख रहे थे लेकिन प्रतिरोध करने की बजाय वे मुस्कराकर प्रदर्शनकारियों से अपनत्व जताने में लगे रहे।
मंगलवार को दिल्ली में वन रैंक, वन पेंशन के मामले में सरकार के छलावे से व्यथित एक सैनिक द्वारा की गई आत्महत्या और उसके परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी की दो बार गिरफ्तारी से कांग्रेसी भड़के हुए हैं। गुस्सा जताने के लिए आज उन्होंने घंटाघर चैराहे पर पीएम मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे जिनमें प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार दीवौलिया, सत्यपाल शर्मा, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चैधरी श्याम सुंदर, अशोक द्विवेदी, राजीव नारायण मिश्रा, संतराम नीलांचल, रेहान सिददीकी, छाया पालीवाल प्रमुख रहे।

Leave a comment