उरई । भाजपा की बड़ी नेता की पुत्री के साथ कलेक्ट्रेट रोड पर दिन दहाड़े टप्पेबाजी हो गई । उनका पर्स जिला परिषद बस स्टैंड  पर किसी ने गायब कर दिया जिसमें 22 saarikaa

हजार रुपये रखे थे । एस पी ऑफिस के नजदीक हुई इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया । एस पी ने तत्काल नए कोतवाल को तलब कर लिया ।

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा भदौरिया की पुत्री सारिका चौहान की ससुराल अयाना में है । वे दीपावली पर मायके आई थीं और बुधवार को वापस जाने के लिए दोपहर में जिला परिषद बस स्टैंड पर कार से पहुँची और  इटावा जानी वाली बस का इंतज़ार करने लगीं । इस दौरान ही उनका  पर्स गायब हो गया ।अनुमान यह है कि एक बच्चा उनके आसपास टहल रहा था जो शायद किसी टप्पेबाज़ गिरोह का मोहरा था । उनका ध्यान जब अपनी बच्ची को सम्हालने में लगा  हुआ था तभी उसने उनका पर्स कार से  तड़ दिया ।

सारिका ने सबसे पहले पुलिस दफ़्तर पहुँच कर एस पी राकेश सिंह को घटना के बारे में बताया । उनके दफ़्तर की नाक के नीचे का मामला होने से एस पी ने इस वारदात को बेहद संजीदगी से लिया है ।

उन्होने कहा कि कोई गिरोह बच्चों का इस्तेमाल करके बैंक आदि जगह सुनियोजित ढंग से टप्पेबाजी करा रहा है । सी ओ और कोतवाल से उन्होने इस गिरोह का तत्काल पता लगाकर इसके सरगना को दबोचने के आदेश दिये हैं ।

Leave a comment