cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कालपी में जंगल की खुदाई के समय चार बड़े बम बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बम अपने कब्जे में कर लिए हैं और एक्सप्लोसिव टीम परीक्षण के लिए बुलाई है। इसे लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम का मुकदमा भी कालपी कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है।
कालपी में बलखंडी देवी मंदिर के महंत यमुना के जंगल में गौशाला का निर्माण करा रहे हैं। बुधवार को यहां काम कर रहे मजदूरों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जगह खुदाई में चार बड़े बम निकल पड़े। तत्काल यह सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राठौर फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गये। वे बम मौके से उठा लाये। उन्होंने बताया है कि पड़ताल के लिए एक्सप्लोसिव टीम को बुलाया गया है। एक्सप्लोसिव टीम के आने के बाद ही पता चल सकेगा कि बम कितने पाॅवर फुल हैं।

Leave a comment