उरई। युवा समाजसेवी अंशुमन सिंह सेंगर के सुशील नगर स्थित आवास पर बुंदेलखंड पृथक राज्य के लिए बैठक आयोजित हुई जिसमें बुंदेलखंड पृथक राज्य संघर्ष समिति के गठन का फैसला लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अंशुमन सिंह सेंगर ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी बुंदेलखंड के विकास के नाम पर सरकारों द्वारा यहां के लोगों को ठगा गया है। वरिष्ठ नेता भग्गूलाल बाल्मीकि ने कहा कि पृथक राज्य स्थानीय निवासियों की आवश्यकता है। दलित चिंतक पंकज सहाय ने कहा कि बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन खड़ा किया जाना चाहिए। बैठक में मुख्यरूप से नरेंद्र प्रताप सिंह कल्लन खां, मुकेश पाल, अशोक बौद्ध, जयराम प्रजापति, संतोष भदौरिया, मोनू कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।






Leave a comment