03orai03उरई। नई दिल्ली में आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के परिजनों से मिलने की कोशिश में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सीसोंदिया, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और कुमार विश्वास को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस अवसर पर आप नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली पुलिस के राजनीतिक विरोधियों के दमन के लिए इस्तेमाल के अपने तौर-तरीकों से इमरजेंसी की याद ताजा करा दी है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि शहीद के भाई तथा पिता की मारपीट करने से भी दिल्ली पुलिस नही चूकी। आप के स्थानीय नेताओं ने इस कुकृत्य के लिए राष्ट्रपति से केंद्र सरकार को आगाह करने का आग्रह किया।
ज्ञापन देने वालों में जगदीश गुप्ता, सत्य नारायण, प्रियंक शर्मा, दीनदयाल काका, कुलदीप चतुर्वेदी, रामानंद, देवेश वर्मा, जितेंद्र व्यास, सत्यप्रकाश दीवौलिया, धर्मेंद्र जाटव, सत्यप्रकाश दीक्षित, जगदीश प्रसाद वर्मा, आशीष प्रजापति आदि शामिल थे।

Leave a comment