0 तहसील सभागार में लेखपालों की क्लास लगा कर पढाया पाठ
konch2कोंच-उरई। तहसीलदार भूपाल सिंह ने आज लेखपालों की कक्षा लगा कर उन्हें लंबित पड़े कामों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सूखा राहत खतौनी, जन गणना और मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में पर्यवेक्षण कर रहे लेखपाल अपना काम मुस्तैदी से और जल्दी निपटायें।
तहसील सभागार में आयोजित बैठक के दौरान तहसीलदार ने कहा कि अभी बारह गांवों की सूखा राहत खतौनी का काम अधूरा है जिसमें छह गांव आरआई नदीगांव और इतने ही कैलिया के शेष हैं। उन्होंने ताकीद की कि 6 नवंबर तक हर हाल में इनकी फीडिंग कर डीएम को रिपोर्ट भेजें। जनगणना का काम भी पिछड़ रहा है लिहाजा उसे भी समयबद्ध तरीके से निपटायें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम हालांकि बीएलओज कर रहे हैं लेकिन लेखपालों को उनका पर्यवेक्षण के साथ साथ बीएलओज का सहयोग करने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है लिहाजा वे प्रारूप 6, 7 और 8 जिनके जमा नहीं हुये हैं, शीघ्र ही जमा करायें। इस दौरान बलरामसिंह, प्रेमनारायण मिश्रा, लेखपाल सदर नरेन्द्रसिंह, रामविहारी राठौर, अमरसिंह, देवेन्द्रसिंह, प्रेमकिशोर निरंजन, सुरेश खरे, श्यामकुमार, आकाश, अंकिता श्रीवास्तव, आरती पटेल, वीरसिंह, मुलायमसिंह, नरेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शिविर में दी गई कानून की जानकारी
ग्रामीणों को कानूनों की मोटी मोटी जानकारियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांवों में आयोजित होने बाले विधिक साक्षरता शिविरों की कड़ी में बीते रोज नदीगांव ब्लॉक के ग्राम जुगराजपुरा के प्राथमिक स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुये तहसीलदार भूपाल सिंह ने दाखिल खारिज, आम आदमी बीमा योजना सहित कई विंदुओं पर ग्रामवासियों को विधिक जानकारियां उपलब्ध कराईं। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश जाटव, इंद्रपाल, कृष्णपाल सिंह, प्रदीपचंद्र, बसोरेलाल, रामचरन जाटव सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता विजय नारायण निगम ने किया।

Leave a comment