उरई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और कानपुर-झांसी मंडल के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार को गुंडों और भ्रष्टाचारियों की सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार की उल्टी गिनती विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू होते ही होने लगी हैं। लोगों मूढ़ से यह साफ जाहिर है कि अखिलेश सरकार की अगले चुनाव के बाद वापसी नही होने वाली। प्रदेश में स्वच्छ सरकार के लिए मतदाता ने उसी तरह भाजपा का एकजुट समर्थन का फैसला ले लिया है जैसे लोकसभा चुनाव के समय लिया था।
6 नवंबर को झांसी में परिवर्तन यात्रा की होने वाली सभा में शक्ति प्रदर्शन के लिए भाजपा भीड़ जुटाने में पूरा जोर लगा रही है। विजय बहादुर पाठक इसी मकसद से पार्टी की जिला इकाई को मोबलाइज करने के लिए यहां आये थे। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गुर्जर के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी और राज्य सरकार को निशाने पर रखा।
विजय बहादुर पाठक ने पत्रकार वार्ता में सपा के हालियां अंदरूनी घटना क्रम की वजह से सीएम अखिलेश के प्रति हमदर्दी लहर चलने की बनाई गई धारणा को खंडित करने पर पूरा जोर लगाया। उन्होंने कहा कि सपा की नौटंकी से जनता गुमराह होने वाली नही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश की नेतृत्व वाली राज्य सरकार न तो गुंडागर्दी रोक पाई और न ही कोई विकास करा पाई। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने दोनों हाथों से जनता के खजाने की जो लूट की उसकी पूरी सजा जनता उसे देगी। उन्होंने कहा कि इस लूट के लिए मुख्य रूप से सीएम खुद जिम्मेदार हैं। इसलिए जनता उन्हें किसी भी तरह से माफ करने वाली नही है।
विजय बहादुर पाठक ने कहा कि बसपा तो पहले ही मुकाबले से बाहर हो चुकी है। जबकि कांग्रेस पुरातात्विक सामग्री बनकर रह गई है। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, राघवेंद्र गुर्जर, मूलचंद्र निरंजन, रामेंद्र संेगर बनाजी, सोनू चैहान, गौरव गुर्जर, अनिल याज्ञिक, गोलू श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।







Leave a comment