cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। नैना पैलेस के पास से नवीं कक्षा का एक छात्र गायब हो जाने के कारण सनसनी फैल गई है। छात्र की ड्रेस और जूते नैना पैलेस के पास नाले में पड़े मिले जिसकी वजह से उसके परिजन तमाम दुश्ंिचताओं से घिर गये हैं। परेशान परिजनों ने किशोर की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दे दी है।
कंजड़ कालौनी निवासी वीरेंद्र सिंह बाल्मीकि का पुत्र निहिर कुमार एसबीएस आइडियल इंटर काॅलेज में कक्षा 9 में पढ़ता है। उसके स्कूल में आज अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए सिटिंग प्लान हो रहा है जिसकी वजह से प्रधानाचार्य ने अवकाश की सूचना कल ही ब्लैक बोर्ड पर चस्पा करा दी थी। बावजूद इसके निहिर सुबह स्कूल जाने के लिए निकला था। दोपहर में उसके घरवालों को किसी ने सूचना दी कि निहिर की ड्रेस और जूते नाले के पास पड़े हैं जबकि निहिर का पता नही है। इस सूचना से उसके घरवालों के होश उड़ गये। स्कूल के प्रधानाचार्य से उन्होंने मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वे लखनऊ में हैं और स्कूल आज खुला नही था। इसलिए उन्हें बच्चे के बारे में कोई जानकारी नही हो सकती। इसके बाद पूरा घर चिंता में बदहवास हो गया। चारों ओर खोजबीन की गई लेकिन शाम तक छात्र का कोई सुराग नही मिला। इसके बाद उसके पिता ने पुलिस में सूचना कर दी। पुलिस का कहना है कि छात्र उम्र के जिस मोड़ पर है उसमें यह संभावना ज्यादा है कि वह खुद ही कहीं घूमने निकल गया हो। पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है।

Leave a comment