कोंच-उरई। जेल से निरुद्ध अपराधियों द्वारा दी जा रही धमकियाॅ से सहमी मुन्नी देवी ने प्रभारी निरीक्षक को दिया शिकायती पत्र और सुरक्षा की लगायी गुहार। ग्राम पचीपुरी थाना कोंच निवासी मुन्नीदेवी पत्नी आत्माराम ने प्रभारी निरीक्षक को दिये शिकायती पत्र में कहा कि उनके देवरो की हत्या में आरोपी जो कि जेल में बंद है लगातार उन्हें धमका रहे हैं कि वे और उनके गवाह देने वाले आगे की कार्यवाही बंद करे वरना ठीक नहीं होगा।







Leave a comment