0 जालौन जिले के पत्रकारों ने राष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग
0 मीडिया की स्वतंत्रता को कुचलने का षड़यंत्र कर रही मोदी सरकार
05orai01उरई। निष्पक्ष कवरेज एवं साहसी पत्रकारिता के आयाम स्थापित करने वाले एनडीटीवी चैनल पर देश की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा 24 घंटे की प्रतिबंध पर जिले के पत्रकारों ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति भारत सरकार से मीडिया की स्वतंत्रता को कुचलने वाली मोदी सरकार के द्वारा जारी किए गए फरमान पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है और न्यूज चैनल के प्रसारण पर प्रतिबंध कराने की कार्रवाई को देश में आपातकाल की स्थिति करार दिया गया।
आज यहां श्रमजीवी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश खरकया की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए पत्रकारों ने संबोधित करते हुए जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार केपी सिंह ने कहा कि न्यूज चैनल के प्रसारण पर 24 घंटे के लिए रोक लगाने की मोदी सरकार का फरमान मीडिया जगत को कतई स्वीकार नही है जो लोग कल तक केन्द्र में अपनी सरकार बनाने के लिए मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करने से नही थक रहे थे आज उनका निरंकुश एवं तानाशाही चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने साबित कर दिया कि उनका निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता में कतई विश्वास नही है वह तो केवल अपनी निष्कंटक सत्ता को कायम रखने के लिए लोकतंत्र के चैथे स्तंभ मीडिया का गला घांेटने में कोई संकोच नही कर रहे है। इससे यह स्पष्ट होता है कि पत्रकारों की आजादी का मोदी सरकार भीषण कुठाराघात करने पर आमादा है जिसे मीडिया जगत कतई बर्दास्त नही करेंगा। उन्होंने पत्रकारों आवाहन किया कि वह ऐसी निरंकुश एवं तानाशाह सरकार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें। जिससे भविष्य में कोई भी सत्ता मीडिया के अधिकारों को कुचलने की हिम्मत न कर सके।
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश उदैनिया, सुनील शर्मा, अलीम सिद्दीकी, राजेश द्विवेदी, कमलकांत दुबे, राकेश बाथम, हरनाम सिंह, संजीव श्रीवास्तव, शिवकुमार सिंह जादौन, मनोज शर्मा, गोविद दाऊ, अजय श्रीवास्तव, विनय गुप्ता, इसरार खान, आबिद नकबी, प्रदीप त्रिपाठी, नवजीत सिंह, रमेश पांचाल, धनंजय त्रिवेदी, अखिलेश सिंह, सुशील पांडेय, श्यामबिहारी शिवहरे, सतेन्द्र राजावत, राजू सैनी, नरेन्द्र तिवारी, आसिफ खान, विमल कुमार, विक्की प्रजापति, प्रमोद पाल, राकेश तिवारी, जगत यादव, चंद्रप्रकाश, जयहिन्द सिंह, मुन्नालाल चैरसिया, कैलाश कुमार, रमाकांत सोनी टीहर, अवनीश दुबे नीरज प्रजापति, आदि तमाम पत्रकारों ने प्रभारी जिलाधिकारी एसपी सिंह को ज्ञापन सौपा। जिसमें कहा गया है कि केन्द्र सरकार ने 9 नवंबर 16 को एनडीटीवी न्यूज चैनल का प्रसारण एक दिन के लिए बंद करने का फरमान सुनाया है जिसे मीडिया के दुनिया के पत्रकारों की आजादी पर भविष्य में होने वाले भीषण कुठाराघात के बतौर संज्ञान में ले रहे है। स्वतंत्र प्रेस और मीडिया किसी भी लोकतंत्र की पहली शर्त है इसलिए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए राष्ट्र के अभिभावक होने के नाते महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार से मांग की गई है कि सरकार को एनडीटीवी न्यूज चैनल के खिलाफ लिए गए फैसले को रद्द करने के लिए बाध्य किया जाए ताकि मीडिया की स्वतंत्रता कुचलने के इरादे सेे ओतप्रोत मौजूदा सरकार के मनोबल पर लगाम लगाई जा सके।

Leave a comment