कोंच-उरई। पुलिस कप्तान आर.के. सिंह ने कोतवाली कोंच का किया आकस्मिक निरीक्षण साथ ही समाधान दिवस को परखा सबसे पहले उन्होनंे समाधान दिवस में आये फरियादियों से बातचीत की तथा अपने अधीनस्थो को निर्देश दिये कि नगर व क्षेत्र में शांति व्यवस्था हरहाल में होनी चाहिये गौकशी पूरी तरह बंद रहे इसके लिये सतत गश्त होते रहना चाहिये जुंआखानो के सम्बंध में पुलिस कप्तान ने स्पष्ट लहजे में कहा जुंआ में पकड़े गये जुआरियों को किसी कीमत पर छोड़ा न जाये उनके ऊपर संगीन धाराओ में कार्यवाही की जायें जिससे चोरी लूट आदि के अपराधो पर अंकुश लगेगा उन्होंने रात्रि गश्त करने पर विशेष जोर देते हुये कहा कि रात्रि कालीन गश्त और पिकेट डयूटियाॅ लगायी जाय जिन्होनंे मुस्तैदी के साथ किया कार्य में सुस्ती लापरवाही उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। तदुंपरात उन्होनंे निर्माणाधीन महिला वैरिक का निरीक्षण किया तथा पुरुष बंदी गृह का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अवधेश कुमार शुक्ल प्रभारी निरीक्षक शिव मोहन प्रसाद एस.एस.आई. अजय कुमार सिंह सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी विक्रम सिंह जयवीर सिंह सहित लेखपाल भी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में कुल पाँच शिकायते आयी जिसमें 3 राजस्व की तथा 2 अन्य विभागो की रही।







Leave a comment