06orai03उरई। सरकार फिल्मस के बैनर पर बन रही फिल्म भाईजान के फाइनल आॅडीशन में से कलाकारों का चयन किया जायेगा। बहुत दूर-दराज से उमड़े कलाकारों का सैलाब यह बता रहा है कि अब उरई बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश की फिल्म उद्योग इंडस्ट्री बन कर रहेगी। भाईजान फिल्म की शूटिंग लगभग एक माह में शुरू हो जायेगी।
आॅडीशन में आये कलाकारों ने अपने-अपने अभिनय कर प्रदर्शन दिखाया और एक्टिंग कर के दिखाई व अपनी कला का भरपूर प्रदर्शन करके दिखाया।
इस अवसर पर डाॅरेक्टर, एडीटर निजाम खान ने बताया कि मुंबई से रजिस्टर्ड टाइटल भाईजान सरकार फिल्म द्वारा बनाई जा रही है जिसका मुख्य उददेश्य क्षेत्रीय कलाकारों को फिल्म लाइन में कार्य करवाकर उनकी प्रतिभा को पूरे भारत के सामने यह बताने का प्रयत्नह ै कि हम अति पिछड़े क्षेत्र के हर उम्र के कलाकारों का चयन कर उनके रूप और प्रतिभा को उभारकर रुपहले पर्दे पर अभिनय के गुर सिखाकर प्रस्तुत करना चाहते हैं।
फिल्म भाईजान के विलेन की भूमिका निभा रहे डाॅ. रेहान सिददीकी ने बताया कि जिस प्रकार अंतिम आॅडीशन में कलाकारों का एक बड़ा समूह एकत्रित हुआ है। इससे लगता है कि बुंदेलखंड फिल्म उद्योग बनकर रहेगा और छिपी हुईं प्रतिभाएं रुपहले पर्दे पर ट्रेनिंग देकर दिखाई देगी। फिल्म उद्योग बनने से तमाम प्रकार के रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और बुंदेलखंड और जनपद जालौन का नाम पूरे भारत की जनता को रुपहले पर्दें पर देखने को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि मुंबई के बाॅलीवुड के फिल्म प्रोजेक्ट डिजाइनर स्वामी नाथ पांडेय ने बताया कि मुंबई की कई फिल्मों की शूटिंग उरई जालौन और बुंदेलखंड के क्षेत्र में होगी जिससे क्षेत्रीय कलाकारों को अभिनय का अवसर मिलेगा। कलाकार बुंदेलखंड जनपद जालौन में तो ऐक्टिंग करगे ही इन कलाकारों को मुंबई बाॅलीवुड में भी अभिनय का अवसर भी मिलेगा।
फिल्म भाईजान के प्रोडूसर उस्मान खांन बड़े और इरफान खान छोटे ने कहा कि इतनी तादाद में उमड़ी कलाकारों की भीड़ द्वारा क्षेत्रीय कलाकारों को अभिनय का मौका दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि देवा की हुकूमत की सुपरहिट सफलता के बाद भाईजान फिल्म भी सुपर डुपर हिट फिल्म साबित होगी। हर कलाकार को सम्मान मिलेगा फिल्म में काम करने का अवसर मिलेगा इसके हम तन-मन-धन से उरई में फिल्म उद्योग बनाने में कोई कसर नही छोड़ी जायेगी।

Leave a comment