konch1कोंच-उरई। तहसीलदार भूपाल सिंह ने जहां अधीनस्थों को मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम समयबद्घ निपटाने के निर्देश दिये, वहीं आम लोगों से भी आह्वान किया कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में रुचि दिखायें और अगर मतदाता नहीं बने हैं तो बनें साथ ही अन्य लोगों को भी वोटर लिस्टों का हिस्सा बनाने में सहयोग करें।
ग्रामीण भ्रमण के दौरान तहसीलदार भूपाल सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के विषय में लोगों को विस्तार से जानकारी दी, बताया कि 15 नवम्बर तक पुनरीक्षण की समयावधि बढा दी गई है। उन्होंने कहा कि मतदान करना हर वयस्क व्यक्ति का संबैधानिक अधिकार है और इस अधिकार का प्रयोग वह उसी सूरत में कर सकता है जब वह मतदाता सूची का हिस्सा होगा लिहाजा यदि वोटर बनने से रह गये हैं, लिस्ट में कोई गलत सूचना दर्ज है या वोटर कहीं माइग्रेट हो गया है अथवा मृत्यु हो गई है तो संबंधित प्रारूप पर प्रविष्टियां भर कर बीएलओ को दें। पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के लिये उन्होंने अधीनस्थों को भी निर्देश दिये व ग्रामीणों से अपेक्षित सहयोग दिए जाने का आग्रह किया गया। विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई, आम आदमी बीमा योजना व राजस्व विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। समाज कल्याण, विकास, बाल विकास, शिक्षा, पेयजल, विद्युत आदि से संबंधित समस्याओं को सुनकर उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को उन्होंने दिए।

Leave a comment