उरई, : रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मजीठ में खेत में काम कर रहे किसान पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पंद्रह लोगों के विरुद्ध दहशतगर्दी का मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की दो स्कार्पियों गाड़ी जब्त कर उनके असलहे भी कब्जे में लिये गये हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

rampra1

विदित हो कि रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मजीठ में शुक्रवार को सुशील अवस्थी ग्राम धरमपुरा में जोत पर ली गई जमीन पर फसल कटवा रहे थे इसी दौरान दो स्कार्पियो गाड़ियों पर सवार डेढ़ दर्जन असलहाधारी मौके पर पहुंच गये थे और दहशत फैलाते हुए मजदूर को मारपीट करते हुए वहां से भगाने की कोशिश करने लगे व सुशील अवस्थी को उठा ले जाने का प्रयास किया, परंतु इस बीच सुशील अवस्थी के परिवार वाले गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गये और पुलिस को भी सूचना दे दी। एक तरफ से हमलावरों को गांव वालों ने घेर लिया दूसरी तरफ से पुलिस आ गई। जिसकी वजह से आरोपी पकड़े गये।

 

rampura2

सुशील अवस्थी की तहरीर पर पुलिस ने हमले को लेकर पंद्रह लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला पर 7 क्रिमिनल एमेंडमेंट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। नामजद किये गये आरोपियों के नाम देवेंद्र पुत्र बृजराज निवास गोहन, दुर्गेश पुत्र देवेंद्र निवासी गोहन, अनिल पुत्र देवीचरण निवासी उरई, प्रमोद पुत्र राम ¨सह निवासी मोहल्ला इंदिरा नगर उरई, दीपू राजपूत, धर्म ¨सह निवासी राजेंद्र नगर उरई, नारायण ¨सह पुत्र मान ¨सह निवासी राजेंद्र नगर उरई, आबिद खान पुत्र शाकिर खान निवासी मोहल्ला बजरिया उरई, बल्लू चौहान पुत्र महेंद्र पाल निसासी राजेंद्र नगर उरई, अमित पुत्र कमलेश बाल्मीकि निवासी मोहल्ला इंदिरा नगर उरई, कुंज बिहारी पुत्र बांके बिहारी निवासी रमेड़ी जनपद हमीरपुर, शिवम तिवारी पुत्र राकेश तिवारी निवासी मोहल्ला राजेंद्र नगर उरई, अब्दुल रहीम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी इंदिरा नगर उरई, आशीष शिवहरे पुत्र जयवीर शिवहरे निवासी पटेल नगर उरई, सचिन पुत्र राधेश्याम अहिरवार निवासी दिल्ली, कल्याण ¨सह पुत्र गुरुमुख ¨सह निवासी ग्राम औंता बताये गये हैं। 13 लोगों के गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कई असलहे बरामद हुए हैं। हमलावरों की दोनों गाड़ियां जब्त कर ली गईं हैं। थानाध्यक्ष प्रमुनाथ का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

rampura3

Leave a comment