उरई :कालपी में एसडीएम के नेतृत्व में शनिवार को खनन अधिकारी ने बेतवा नदी के तटवर्ती क्षेत्र में छापा मारकर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए भारी मात्रा में अवैध बालू के डंपों को सीज कर दिया। इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है।
जिलाधिकारी संदीप कौर के निर्देश पर एसडीएम संजय कुमार ¨सह व खनन अधिकारी राजकुमार संगम की टीमों ने संयुक्त रूप से कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी के खनन क्षेत्र में छापेमारी में 190 ढेरों में 475 घनमीटर अवैध मौरंग सीज कर दी। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि रात में 20 से 25 ट्रैक्टर ट्रालियां मौरंग लादकर डंप करायी जाती है। इसी के तहत खनन अधिकारी की तहरीर पर राघवेंद्र ¨सह, छोटू, पप्पू पुत्र शिवराम, रामाधार व मेहरुद्दीन निवासी ग्राम चतेला के खिलाफ खनन व खनिज विकास का विनियम अधिनियम के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी। एसडीएम ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के भी अवैध खनन में शामिल होने की शिकायतें मिल रही हैं। जांच कर उन पर भी कार्यवाही की जायेगी। रात में चोरी छुपे घाटों से अवैध खनन कर मौरंग चोरी की जा रही है।







Leave a comment