उरई। विकास भवन स्थित कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष नरेश चंद्र द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसका संचालन लोकनाथ राजपूत ने किया।
इस दौरान रामबरन सिंह ने रामपुरा ब्लाॅक में सचिवों के सर्किल में आये दिन किये जा रहे परिवर्तन को कर्मचारी का उत्पीड़न बताते हुए उस पर रोक की मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सचिवों की नियुक्ति व स्थानांतरण शासन के निर्देशों के अनुरूप न्याय पंचायत स्तरों पर ही की जाये और थोक में तबादले रोके जायें। अंगद सिंह कुछवाह, लोकनाथ राजपूत, रमाशंकर प्रजापति, अश्वनी गुबरेले, महेंद्र कुमार, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, संदीप गुप्ता, अखिलेश शर्मा, मेहरबान सिंह, रामबिहारी वर्मा, अजय गुप्ता, प्रमोद सोनी आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment