उरई। केंद्र सरकार द्वारा तानाशाही तरीके से समाचार माध्यमों, टीवी चैनलों पर अभिव्यक्ति के खिलाफ बनाये जा रहे दबाव के सिलसिले में एनडी टीवी इंडिया पर एक दिवसीय प्रतिबंध का उरई इप्टा पुरजोर विरोध करती है। जिसके तहत आगामी 8 नवंबर मंगलवार को शाम 4 बजे गांधी चबूतरे पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है।
इस संबंध में इप्टा ने शहर एवं जिले के सभी प्रगतिशील जनों से अपील की है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के समर्थन में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर तानाशाही शक्तियों के हौंसले पस्त होंगे।







Leave a comment