cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। यमुना पटटी में गिरोहबंद बदमाशों की चहलकदमी की खबरों से बीहड़ी क्षेत्र के जनजीवन में बदहवासी छाई हुई है। कदौरा थाना क्षेत्र में यमुना पटटी में सशस्त्र बदमाशों के विचरण की जानकारी उनके द्वारा ग्रामीणों, राहगीरों और दूधियों की पिटाई व खानेपीने का सामान छीनने जैसी घटनाओं से प्रकाश में आई है। इसकी सूचना कदौरा पुलिस को भी पीड़ितों ने दी है। क्षेत्रीय जनजीवन डकैतों के फिर सिर उठाने की आशंका के चलते थर्रा रहा है। उधर पुलिस बदमाशों का पता लगाकर कार्रवाई करने के लिए सक्रिय हो गई है।

Leave a comment