उरई। पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैट्री चोरी करने वाले अपराधियों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उनके कब्जे से 24 बैट्री बरामद हुई हैं। पकड़े गये आरोपियों के पास एक तमंचा भी मिला है।
कदौरा थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सीबी वर्मा ने बागी फार्म के एक खंडहर में अचानक दबिश दी जहां दो संदिग्ध युवक बैठे हुए थे। पुलिस को देखकर वे भाग निकले लेकिन उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। बाद में उनकी निशानदेही पर कुसमरा बाबनी स्थित एयरटेल के मोबाइल टाॅवर से चुराई गई 24 बैट्रियां बरामद हुईं। आरोपियों के नाम रामकेश उर्फ मुकेश व हरिओम निवासीगण बड़ागांव बताये गये हैं। चोरी के अलावा उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट की दफाओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।






Leave a comment