cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। श्री नवलकिशोर रामलीला समिति के तत्वाधान में बजरिया में जारी रामलीला महोत्सव में बीती रात नारद मोह-रामजन्म लीला का सफल मंचन संपन्न हुआ। नारद की भूमिका महावीर आचार्य, शंकर रवि दुवे, रावण पवन परिहार, कुंभकरण भवानी सेठ, दशरथ नेमिचंद्र अग्रवाल, सतरूपा सूरज शर्मा, ब्रह्मा पंकज वाजपेयी, इंद्र अनिल अग्रवाल ने निभाई। रामलीला समिति के अध्यक्ष शशांक मोहन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जयेन्द्र सोनी, मंत्री अनूप शुक्ला, उपमंत्री सुमित रिछारिया, शिवांग दुवे, सुरेश यादव, चंदन यादव, प्रमोद नगरिया आदि मंचन में सहयोग कर रहे थे। कल 7 नवंबर को पुष्प वाटिका लीला का मंचन रात्रि आठ बजे से होगा।

Leave a comment