कोंच-उरई। आज दिनदहाड़े एक प्रतिष्ठित नर्सिंग होम में भीड़भाड़ का फायदा उठा कर एक जेबतराश ने अपनी अंगुलियों की सफाई दिखा कर कई मरीजों के तीमारदारों की जेबें तराश दी लेकिन उसका दुर्भाग्य ही था कि वह रंगे हाथ लोगों के हत्थे चढ गया और उन लोगों ने उसकी धुनाई करके पुलिस को सौंप दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक यहां मुख्य राजमार्ग पर गांधीनगर इलाके में डॉ. एसएस ठाकुर का नर्सिंग होम है। इतवार होने की बजह से नियमित रूप से हर हफ्ते झांसी से आने बाले चिकित्सक को दिखाने बालों की भारी भीड़ वहां थी। इसी बीच एक जेबकतरे ने अपनी अंगुलियों का कमाल दिखाना शुरू कर दिया और कईयों की जेबें साफ कर दी लेकिन उसका दुर्भाग्य ही था कि एक की जेब तराशते वक्त वह लोगों की नजर में आ गया और उसकी पहले तो जमकर धुनाई की फिर उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसकी जेब से कई आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाईसेंस, बाईक के कागजात तथा अन्य सामान बरामद हुये हैं। पकड़ा गया जेबकतरा मानुकी उर्फ नासिर पुत्र मुन्ना उर्फ लल्लू निवासी भगतसिंह नगर कोंच पहले भी कई बार जेबतराशी के जुर्म में पुलिस द्वारा पकड़ा जा चुका है।






Leave a comment