उरई,  : एट थाना क्षेत्र में पिरौना के पास अधेड़ की हत्या कर शव नहर में फेंकने की वारदात मे पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर पुलिस ने  एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। उससे पूछतांछ की जा रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव के कहना है कि एक या दो दिन में कातिलों के चेहरे उजागर कर दिये जाएंगे।

मालूम हो कि बुधवार को एट थाना क्षेत्र में ग्राम पिरौना के पास नहर में अधेड़ का शव बरामद किया गया था। मृतक की शिनाख्त जालौन थाना क्षेत्र के ग्राम छानी निवासी श्याम पांडेय के रूप में हुई थी। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में पिरौना के चौकीदार रविचंद्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। संदेह है कि रंजिश में करीबी लोगों ने ही उसकी हत्या की है। इस संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव का कहना है कि जिस लाइन पर तहकीकात बढ़ रही है वह सटीक साबित हुई तो दो दिन के भीतर इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वालों के चेहरे उजागर कर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। दो ¨बदुओं पर तफ्तीश आगे बढ़ रही है।

 

Leave a comment