0 रास्ता घुमावदार होने की बजह से नहीं पहुंच सकी दमकल गाड़ी
0 आग में जल कर कुतिया के चार पिल्ले भी जल मरे
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। बीती रात गांधीनगर इलाके में सिंहवाहिनी मंदिर के पास एक बाड़े में रखी तिल की फसल में आग लग गई जिससे लगभग तीस हजार के नुकसान का अनुमान है। दुखद यह है कि हाल ही में एक कुतिया ने चार बच्चों को जन्म दिया था जो तिल की फसल में रखे थे, जल मरे हैं। सूचना पर मौके की ओर जा रही दमकल गाड़ी रास्ते घुमावदार होने की बजह से घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी और उसे बैरंग बापिस लौटना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक सिंहवाहिनी मंदिर इलाके में सुधा खरे पत्नी वीरेन्द्र खरे का घर है। घर के बाजू में प्लॉट में उसकी तिल की फसल बिना मड़ाई की हुई रखी थी। बीती रात अचानक फसल में आग लग गई जिससे लगभग तीस हजार के नुकसान का अनुमान है। जिस इलाके में यह घटना हुई उस इलाके तक दमकल गाड़ी ही नहीं पहुंच सकी और फसल पूरी तरह जल कर खाक हो गई। उसी फसल में कुतिया के चार नवजात बच्चे भी रखे थे जिनकी आंखें तक नहीं खुली थीं, वे भी इस आगजनी में जल कर मर गये। आग लगने का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका है।

Leave a comment