कोंच-उरई। कोतवाली क्षेत्र के पचीपुरी गांव निवासी एक दलित व्यक्ति की नाबालिग पुत्री को उसका रिश्तेदार ही भगा ले गया। लड़की कोंच आई थी और वहीं से उसे अगवा किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचीपुरी के रहने बाले एक दलित व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसकी16 बर्षीय नाबालिग पुत्री 20 अक्टूवर को कोंच सौदा लेने आई थी और वहीं से गायब हो गई। लड़की की तलाश करने में जानकारी मिली कि पवन पुत्र तुलसी निवासी विलाटी थाना एरच जिला झांसी बहला फुसला कर अगवा कर ले गया है। घर में तलाशी लेने पर जानकारी हुई कि लड़की अपने साथ कुछ जेबर और पांच हजार की नकदी भी ले गई है। पुलिस ने हलका इंचार्ज को तफ्तीश करने के लिये कहा है। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर नहीं दर्ज की गई थी।






Leave a comment