उरई। तिलक नगर स्थित गुलाम मोहम्मद मेमोरियल बाल विद्यालय में उत्तर प्रदेश विकास मंच अराजनैतिक की बैठक प्रदेश संयोजक मनोज कुमार जाटव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मनोज कुमार ने बैठक में कहा कि ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया जायेगा। जर्जर सड़कों की हालत को देखते हुए जन आंदोलन छेड़कर सरकार और प्रशासन के होश ठिकाने लाये जायेंगे।
मनोज कुमार जाटव ने बताया कि संगठन को सांख्यिकीय दृष्टि से मजबूत करने के लिए शीघ्र ही व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को इस मंच से जोड़ा जायेगा। बैठक में असरफ मंसूरी निराला को सर्व सम्मति से जनपद जालौन का जिला प्रभारी बनाया गया। मंसूरी ने अपने पहले भाषण में अवैध खनन को लेकर प्रशासन को निशाने पर रखा उन्होंने कहा कि खनन पर रोक के बावजूद चोरी छुपे बड़े पैमाने पर लाल सोना यानि मौरम की लूट का धंधा जारी है। बालू माफियाओं पर नियंत्रण के लिए प्रभावी आंदोलन चलाने की रणनीति बनाई जायेगी।
इस मौके पर संतोष कुशवाहा, नासिर अंसारी, मनोज वर्मा, फूलसिंह पाल शहादतपुर कदौरा, हरनारायण पाल कदौरा, साहिद अंसारी, रामबाबू अहिरवार, लल्लू भुआ, पप्पू डीहा, गयादीन अहिरवार कुठौंदा, खलील अंसारी, नितिन पाल, प्रताप यादव, अब्दुल अजीज, सुनील अहिरवार आदि लोग उपस्थित थे।






Leave a comment