कदौरा-उरई। थाना क्षेत्र के बड़ागांव में एक घर से चोरों ने नगदी सहित अन्य सामान पर से हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामिनी ने पुलिस को बताया कि वारदात को गांव के लोगों ने ही अंजाम दिया है जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संदिग्धों को दबोच लिया। खबर लिखे जाने तक उनके कब्जे से चोरी का कुछ माल भी बरामद हो गया है। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा की जा रही है।






Leave a comment