उरई। कालपी के मोहल्ला दमदमा में बरकाती टेंट हाउस के पास जुआ के फड़ पर दबिश देकर पुलिस ने बड़ी नगदी जब्त करने में कामयाबी पाई। पुलिस को खबर मिली थी कि बरकाती टेंट हाउस के पास हर रोज लाखों का जुआ हो रहा है। पुलिस ने दबिश दी जिसमें चार जुआरी गिरफ्तार किये गये जबकि फड़ से 55 हजार रुपये मिले। हालांकि लोगों का कहना यह भी है कि पुलिस ने लाखों का जुआ हजारों में ही निपटा दिया फिर भी 55 हजार की बरामदगी मौजूदा सूरतेहाल में दिखाना पुलिस के बड़े कलेजे की बात है। जुआ के अड्डे के संचालक को खिलाड़ियों से मोटी नाल मिलती थी लेकिन पुलिस ने उसे भी बचाने का काम किया। जुआ के फड़ को उसके घर से शिफ्ट करके एक खुली जगह को अपने नक्शे में डाल दिया। जुआ संचालक के प्रति पुलिस की इस असीम दयालुता की भी चर्चा व्यापक रूप से पूरे कालपी कस्बे में हो रही है और लोग कह रहे हैं कि कोतवाल साहब की मानवता वास्तव में धन्य है।






Leave a comment