cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका विवाह चार वर्ष पहले हुआ था।
विवरण के अनुसार मदारीपुर निवासी मोहित की पत्नी रीना (26वर्ष) ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। उसका एक डेढ़ वर्ष का बेटा और दो महीने की बेटी है। इसके बावजूद कौन से ऐसे कारण थे जिसकी वजह से वह अपने संतानों के मोह से विमुख हो गई। पुलिस ने मायके सूचना भिजवा दी है।

Leave a comment