0 मवेशी काटने के औजारों सहित सवा कुंतल गोमांस बरामद
konch4कोंच-उरई। कोंच में व्यापक पैमाने पर हो रही गायों की अबैध कटान में पुलिस की मिली भगत के गंभीर आरोप लगाते हुये अभी दो दिन पूर्व ही गोरक्षा सेवा समिति और संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े आंदोलन की धमकी दी गई थी जिसका असर आज देखने को मिला, कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुये आज कसाई मंडी में एक घर में छापा मार कर दो लोगों को गाय काटते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया जबकि तीन अन्य मौका देखकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस को मौके से लगभग सवा कुंतल गोमांस तथा मवेशी काटने के औजार भी बरामद हुये हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ गोबध निवारण अधिनियम की धाराओं में कार्यवाही की है और आगे इन सभी पर गैंगस्टर आयद करने की भी तैयारी में पुलिस है।
कोंच में मवेशियों की कटान का एक भी लाइसेंस पालिका द्वारा जारी नहीं किये जाने के बाबजूद रोजाना ही भारी पैमाने पर गोबध की शिकायतें आम हैं। इस स्थिति को लेकर उबले गोरक्षा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने दो दिन पूर्व जहां बड़े आंदोलन की धमकी दी थी, वहीं संघ ने बीफ के इस अबैध कारोबार को पुलिस की मिली भगत बता कर पुलिस कार्यशैली पर सवालिया निशान जडने का काम किया था। आरोपों में घिरी पुलिस फिलहाल बचाव की मुद्रा में आ गई और गोबध के मामलों पर नजरें गड़ा दी। आज भोर में पुलिस को गाय काटे जाने की सूचना मिली तो सीओ अवधेशकुमार शुक्ल और कोतवाल शिवमोहन प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम जिसमें सागर चैकी इंचार्ज रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, खेड़ा चैकी प्रभारी विक्रमसिंह, मंडी चैकी प्रभारी उदयपाल सिंह, दरोगा राजेन्द्रप्रसाद द्विवेदी, जयवीर सिंह तथा सिपाही मुकेश, लायकसिंह, इंद्रेशकुमार, श्याम चैधरी आदि ने सुबह जकरीबन पांच बजे कसाई मंडी स्थित अन्नू खन्ना का घर घेर लिया और जब पुलिस अंदर पहुंची तो उसके भी रोंगटे खड़े हो गये। एक गाय को पूरी तरह काटा जा चुका था। पुलिस की दबिश पड़ते ही वहां मौजूद तीन लोग तौफीक पुत्र अन्नू खन्ना, झुंडा उर्फ असगर पुत्र मनोज कुरैशी तथा इरफान पुत्र अन्नू खन्ना निवासी आराजी लेन कसाई मंडी भागने में कामयाब हो गये लेकिन दो व्यक्ति जावेद पुत्र इकबाल तथा कल्ला पुत्र नूरे को पुलिस ने दबोच लिया। मौके से लगभग सवा कुंतल गोमांस तथा मवेशी काटने के तमाम औजार भी बरामद हुये हैं जिन्हें पुलिस थाने ले आई है। मांस का नमूना परीक्षण के लिये भरने के बाद बरामद मांस को पुलिस ने जमीन में दफनवा दिया है। पांचों आरोपियों के खिलाफ 3/5/8 गोबध निवारण अधिनियम में कार्यवाही की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर आयद करने की भी बात कही है।

गौवध में जो भी लिप्त लोगों पर लगेगा गैंगस्टर-सीओ
konch5कोंच-उरई। गौवध का एक बड़ा प्रकरण हत्थे चढने के बाद पुलिस का रुख काफी आक्रामक हो उठा है, पुलिस का कहना है कि इलाके में गोबध पर कारगर अंकुश लगाने के लिये पूरी तरह कृतसंकल्पित है। सीओ एके शुक्ल ने यहां कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान साफ कहा कि जो भी गोबध जैसे गंभीर अपराध में पकड़ा जायेगा या लिप्त पाया जायेगा उसके खिलाफ सम्यक धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही पुलिस गैंगस्टर की कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि इलाके में गाय या गोवंश की कटान कतई नहीं होने दी जायेगी। कोतवाल शिवमोहन प्रसाद ने भी कहा है कि कोतवाली क्षेत्र में गोकशी की घटनायें कतई नहीं होने दी जायेंगीं।

Leave a comment