कोंच-उरई। गापाष्टमी पर मंगलवार को गोरक्षा सेवा समिति के तत्वाधान में यहां भारत माता मंदिर पर गोपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गाय का पूजन वैदिक रीति से किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने गोमाता की जय, भारत माता की जय के उद्घोष के बीच गायों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।
मंगलवार को गोपाष्टमी के अवसर पर गोरक्षा सेवा समिति के तत्वाधान में यहां भारत माता मंदिर पर आयोजित गोपूजन कार्यक्रम में नगर के विद्वान पंडित विष्णुकांत शास्त्री द्वारा वैदिक रीति से गोपूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। संघ के नगर कार्यवाह शैलेष सोनी और रंगकर्मी सुशील दूरवार व आशुतोष रावत ने यजमान की भूमिका में गाय का पूजन किया। इस दौरान मौजूद गोरक्षा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने गाय की सुरक्षा किये जाने का संकल्प दोहराया। बाद में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अर्जुन वैद, आकाश बुधौलिया, शिवम अग्रवाल, आनंद सोनी, दौलत यादव, गोलू राठौर, निखिल सोनी, निक्की महाराज, रवि गुप्ता, अभय निरंजन, लवकुश गुर्जर, आयुष पाठक, शीलू वैद, प्रशांत हिंगवासिया आदि मौजूद रहे।






Leave a comment