कोंच-उरई। डेंगू और चिकुनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों को देखते हुये शिक्षा विभाग ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में मेडिकल किट उपलब्ध कराई है। स्कूल की वार्डेन वंदना वर्मा ने बताया है कि विभाग द्वारा स्कूल के लिये किट उपलब्ध करा दी गई है। जब कभी कोई बच्ची आकस्मिक बीमार होती है तो उसका उपचार प्राइवेट चिकित्सक से भी कराते हैं और जो भी दवा जरूरी होती है, बाहर से मंगा दी जाती है। फिलहाल उनके यहां कोई भी छात्रा बीमार नहीं है।






Leave a comment