cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। गैर जनपद के मूल निवास का फर्जी पता दर्ज कराकर तमाम पुलिस कर्मी अपने गृह जनपद में ही तैनाती पाये हुए हैं। ऐसे दागी पुलिस कर्मी डयूट्ी का फर्ज निभाने की बजाय खाकी का दुरुपयोग पारिवारिक और निजी वर्चस्व के लिए करने में लगे हैं। ऐसे ही एक पुलिस कर्मी के खिलाफ थाना एट के ईगुईं कला गांव के निवासियों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है।
ईगुईं कला निवासी शिवनारायण के मुताबिक काशीराम कालौनी पुलिस चैकी में तैनात प्रोन्नत एसआई रामलखन ईगुईं कला के निवासी हैं लेकिन अधिकारियों को गुमराह करने के लिए उन्होंने दूसरे जिले का पता कागजों में दर्ज करा रखा है जिससे गृह जनपद में तैनाती न देने का आदेश उनके द्वारा विफल कर दिया गया है। इस बीच रामलखन ने अपने गांव ईगुईं कला में पत्नी चंदारानी को प्रधान चुनवा लिया है। जिन लोगों ने प्रधानी के चुनाव में उन्हें वोट नही दिये थे उनके साथ वे बिना तस्करा डाले ईगुईं कला पहुंचकर गुंडागर्दी करते हैं। उनके आतंक की वजह से लोगों का जीना दूभर हो चुका है। इसी क्रम में उनके खलिहान और फलदार बगिया को बर्बाद करने पर भी रामलखन ने घात लगा दी है। गत् 5 नवंबर को उन्होंने सात-आठ दबंगों के साथ उनकी बगिया में आग लगा दी जिसकी सूचना एट थानाध्यक्ष को भी दी गई।
शिवनारायण ने एसपी से रामलखन की सही रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजकर जनपद से उसका स्थानांतरण कराना और ईगुईं कला में की गई गुंडागर्दी का मुकदमा उसके खिलाफ दर्ज कराने की मांग की।

Leave a comment