कोंच-उरई। श्री नवलकिशोर रामलीला समिति के तत्वाधान में बजरिया में जारी रामलीला महोत्सव में बीती रात्रि पुष्पवाटिका लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं बरिष्ठ सपा नेता सुरेन्द्र मौखरी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का चरित्र प्रेरणादायी है, उनकी लीलाओं के मंचन से हमें अपने बच्चें को संस्कारवान बनाने की शिक्षा मिलती है। उन्होंने इस मानव जाति को ही नहीं वरन प्राणिमात्र को भी शिक्षा दी कि संगठित रह कर हर मुश्किल पर विजय प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष शशांकमोहन श्रीवास्तव, मंत्री अनूप शुक्ला, जयेन्द्र सोनी, सुमित रिछारिया, शिवांग दुवे, प्रमोद नगरिया आदि मौजूद रहे। कल 9 नवंबर को राम बारात निकाली जायेगी।






Leave a comment