उरई। मोहल्ला नया रामनगर से एक जीप चोरी होने का समाचार है। नया रामनगर निवासी रोशन सिंह यादव की बुलेरो जीप यूपी 92 पी 3941 रात में उनके दरवाजे पर खड़ी थी। रात में अज्ञात बदमाश उनकी जीप चोरी कर ले गये। उन्होंने पहले परिचितों से जानकारी कराई लेकिन कहीं जीप का अता-पता नही चला इसके बाद उन्होंने सोमवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई।






Leave a comment