उरई। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमाभारती भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का परचम लेकर मंगलवार की शाम यहां आ पहुंची हैं। लोक निर्माण विभाग के स्थानीय निरीक्षण गृह में उनका विश्राम तय किया गया है। इसके बाद 9 नवंबर को प्रातः 10 बजे टाउनहाल मैदान में जनसभा संबोधन के साथ वे परिवर्तन यात्रा का काफिला आगे बढ़ायेंगीं। दोपहर में उनकी जनसभा कालपी में जोल्हूपुर मोड़ पर है। शाम 5 बजे जालौन में उनकी सभा होगी।
10 नवंबर को भी यह क्रम जारी रहेगा। 10 नवंबर को सबसे पहले उनकी जनसभा सुबह 10 बजे कोंच में होगी। इसके बाद दोपहर बाद 2 बजे वे माधौगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगीं। जिले में उनकी अंतिम जनसभा कुठौंद में शाम 5 बजे होगी और यहीं से वे औरैया रवाना हो जायेगीं। उमाभारती के साथ लखनऊ के महापौर और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सामाजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल और केंद्रीय मंत्री थावर सिंह गहलोत रहेंगे।






Leave a comment