cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच। यूपी की बदहाली, गुंडाराज और भ्रष्टाचार जैसे तथाकथित मुद्दों पर सपा सरकार को घेरने में लगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा बुंदेलखंड के दौरे पर है और कल वह कोंच आने बाली है। हालांकि जारी प्रोटोकॉल में कोंच को शामिल नहीं किया गया था लेकिन कोंच की उपेक्षा के नुकसान शायद भाजपाइयों को कचोट गये और आज उन्हें संशोधित कार्यक्रम जारी करना पड़ा जिसमें कल 9 नवंबर को यात्रा कोंच आकर रात्रि विश्राम करेगी और अगले दिन 10 नवंबर को सुबह 10 बजे एसआरपी इंटर कॉलेज में जनसभा का कार्यक्रम है। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया है कि यात्रा के साथ केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती सहित पार्टी के अन्य नेता भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a comment