कोंच-उरई। अवैध रूप से प्रिंट मूल्य से ज्यादा पर बेचने के लिये घर में छिपा कर रखे गये 30 पव्वा देसी शराब के कोतवाली पुलिस ने बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंडी चैकी इंचार्ज उदयपाल सिंह ने आज सुबह ग्राम पडरी के एक घर में छापा मार कर यह अबैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संतोष पुत्र माधव बताया गया है जिसका चालान संबंधित धाराओं में किया गया है।






Leave a comment