उरई। विवाह संबंध तय करने की औपचारिकता पूरी हो जाने के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रिश्ता मझधार में तोड़ना ससुरालियों को भारी पड़ा। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनमें दो महिलाएं हैं।
उमरारखेरा निवासी प्रमोद कुमार ने अपनी बहन सुमन का रिश्ता गत् दिनों लड़का-लड़की द्वारा एक-दूसरे को पसंद करने के बाद अपेक्षित रस्मों के साथ अरतरा थाना मौदहा जिला हमीरपुर निवासी सुशील कुमार से तय कर दिया था। बकौल प्रमोद कुमार गोद भराई की रस्म में उन्होंने 2 लाख 14 हजार 776 रुपये वर पक्ष को नगद भी दिये थे। लेकिन बाद में वर पक्ष के मन में खोट आ गया। उन्होंने ढाई लाख रुपये व बुलेरो गाड़ी की मांग कर डाली जिसे देने में वे समर्थ नही थे इसलिए वर पक्ष ने पहले दी गई रकम हड़प कर रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया।
प्रमोद कुमार की तहरीर पर इस मामले में सुशील कुमार, उसके भाई सुनील कुमार, मां ज्ञानवती और बहन रश्मि के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा कोतवाली उरई में लिख लिया गया है।






Leave a comment