cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कुठौंद थाने के मदारीपुर में गत् दिनों फांसी लगाकर विवाहिता की मौत के मामले में पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा लिखा गया है।
गौरतलब है कि इसमें 26 वर्षीय रीना देवी की मौत हुई थी। इसके लिए मृतका की मां गिरिजा देवी शिवहरे निवासी भउआ रामपुरा जिला दतिया की तहरीर पर उसके ससुर प्रदीप, सास सुषमा देवी, पति मोहित कुमार, देवर रोहित कुमार और ननद प्रतीक्षा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a comment