09orai08उरई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को लेकर उमा भारती की कसक अभी भी खत्म नही हुई है। टाउन हाॅल मैदान में परिवर्तन यात्रा की सभा को संबोधित करते हुए वे उत्तर प्रदेश की बात करते-करते मध्य प्रदेश पहुंच गईं। उन्होंने पन्ना में अवैध खनन का जिक्र छेड़ा तो मध्य प्रदेश के सीएम को लेकर उनका दर्द उनकी जुबान पर छलक उठा।
मध्य प्रदेश के बालू माफियाओं की बिना किसी प्रसंग के चर्चा छेड़कर उमाभारती ने सभा में मौजूद सयानों को चैंका दिया। पन्ना के खनन से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का क्या संबंध हो सकता है यह लोगों के लिए आखिरी तक पहली रही। लेकिन इस बहाने उन्होंने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की अवैध खनन के मामले में जो बखिया उधेड़ी वह किसी से छुपी नही रह गई।

Leave a comment